एक ही दिन में गौतम अदाणी और मस्क की संपत्ति 25.1 अरब डॉलर घटी

दुनियाभर के शेयर बाजार में सोमवार को आई गिरावट में भारत के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार इस दौरान गौतम अदाणी और एलन मस्क की संपत्ति में एक ही दिन में करीब 25.1 अरब डॉलर की कमी आ गई है।अगर भारतीय रुपयों की बात करें तो यह रकम करीब 20,47,76,96,95,000 रुपये होगी।

अदाणी ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों अदाणी पावर, अदाणी विल्मर, अदाणी इंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी गैस के शेयर सोमवार को औंधेमुंह गिर गए। इसका असर उनकी संपत्ति पर पड़ा और एक ही दिन में उन्होंने 9.67 अरब डॉलर गंवा दिए।इस गिरावट के साथ ही गौतम अदाणी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार संपत्ति के मामले में बर्नाड अर्नाल्ट से पीछे हो गए हैं।इस इंडेक्स में अदाणी अब तीसरे नंबर से फिसलकर चौथे नंबर पर पहुंए गए हैं।गौतम अदाणी की कुल संपत्ति अब लगभग 120 बिलियन डॉलर हो गई है।

Exit mobile version