Petrol सस्ता होने का समय आया, क्रूड ऑयल 100 डालर के नीचे आया

नई दिल्ली
पेट्रोल और डीजल महंगा होने के शोर के बीच अब उम्मीद बंध रही है कि एक या दो दिन के अंदर ही यह सस्ता हो सकता है। इसकी मुख्य वजह है कि कच्चा तेल काफी सस्ता हो गया है। कच्चा तेल देखते ही देखते 20 दिनों के दौरान 100 डालर से बढ़कर करीब 140 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इसके अलावा रूस और यूक्रेन विवाद के चलते आशंका जताई जा रही थी कि यह 300 डालर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कच्चा तेल में आई बड़ी गिरावट के चलते उम्मीद लगाई जा रही है कि किसी भी दिन पेट्रोल और डीजल सस्ता होने जा रहा है।

आइये इस बात को डिटेल में समझते हैं।
कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल का रेट पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी से ऊपर और नीचे गया है। बीते 20 दिनों में 140 डालर प्रति बैरल तक गया और अब क्रूड ऑयर का रेट 100 डालर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है। इस वक्त कच्चा तेल गिरावट के साथ करीब 99.84 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है।
 
 
जानिए कितनी तेजी से ऊपर गया था क्रूड ऑयल का रेट
ब्रेंटआयल की कीमतें 28 फरवरी को 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई थीं। इसके बाद इसके रेट में तेज बढ़त आई और यह 7 मार्च 2022 को 14 साल के उच्च स्तर यानी 139 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू गया था। इसके बाद से इसमें लगातार तेज गिरावट दर्ज हो रही है। इसके चलते 7 मार्च से लेकर 16 मार्च 2022 के बीच में ही अब क्रूड आयल की कीमतें गिरकर 100 डालर के अंदर आ गई हैं। इस प्रकार से करीब 1 हफ्ते में ही क्रूड आयल की कीमतें करीब 40 डालर प्रति बैरल कम हो गई हैं। कच्चे तेल के रेट में कमी भारत के लिए अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक देश है।

Exit mobile version