भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए शुरुआती दो घंटे में लगभग 10 फीसदी मतदान…

छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शुरुआती दो घंटे में  10 फीसदी मतदान हुआ। पिछले महीने कांग्रेस विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन बाद चुनाव जरूरी हो गए थे। 

इस सीट को फतह करने के लिए चुनावी मैदान में सात उम्मीदवार हैं। हालांकि यहां मुख्य रूप से सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम हैं।

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने उपचुनाव में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने मतदाता हैं उनका रुझान कांग्रेस के पक्ष में है। क्योंकि, भूपेश बघेल की सरकार ने इन चार वर्षों में विकास के जितने कार्य किए वो कीर्तिमान हैं। इन विकास कार्यों को देखते हुए जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट दे रही है। 

Exit mobile version