IED ब्लास्ट की चपेट में आकर CRPF जवान शहीद… 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार देर शाम IED ब्लास्ट की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया। घटना पामेड़ थाना क्षेत्र में हुई है।  जानकारी के मुताबिक, धर्मारम कैंप से बुधवार को CRPF जवानों की एक टुकड़ी सर्चिंग के लिए निकली थी। एरिया डोमिनेशन के बाद देर शाम करीब 6.30 बजे के जवान कैंप लौट रहे थे। तभी वे चिंतवागु नदी के पास पहुंचे थे कि नक्सलियों के बिछाई IED की चपेट में आ गए। 

विस्फोट में जवान सतपाल सिंह शहीद हो गये। वह हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि एसपी आन्जेय वार्ष्णेय ने की है। फिलहाल अन्य जवानों को चेकअप के लिए कैंप के अस्पताल ले जाया गया है। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Exit mobile version