गहने साफ करने का झांसा देकर सोना ले उड़े ठग..

कोरबा | कोरबा में दो अज्ञात युवकों ने मूर्ति और गहने चमकाने का झांसा देकर एक महिला से सोने का मंगलसूत्र ठग लिया। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड वायरलेस ऑफिस के पीछे रहने वाले महिला के घर हुई है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले का जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला संगीता का पति रविंद्र किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था और उसके दो बच्चे कोचिंग क्लास गए हुए थे। घर में महिला अकेली थी।

इसी दौरान दो युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने संगीता से पीतल और तांबे की मूर्तियों और जेवर को पाउडर से चमकाने की बात कही। संगीता उनकी बातों में आ गई। उसने तांबे से निर्मित गणेश की मूर्ति थमा दी उसके बाद उसे चमका दिया, उसे देख ठग गिरोह ने कहा कि कोई सोना हो तो दीजिए उसे भी इसी तरह चमका देंगे। महिला झांसे में आ गई और अपनी सास के सोने का मंगलसूत्र को दिया।

इस दौरान ठग गिरोह के दोनों सदस्यों ने अपनी बातों में फंसाए रखा महिला घरेलू काम के लिए अंदर गई। थोड़ी देर बाद वह कमरे से बाहर निकली तो देखा कि दोनों युवक मंगलसूत्र को लेकर गायब हो चुके थे। जिसकी जानकारी संगीता ने अपने पति को दी। उन्होंने अपने स्तर पर अनजान युवकों की खोज भी की, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आखिरकार मामले की सूचना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी गई।

Exit mobile version