लेट नाइट पूरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

48 साल की मलाइका अरोड़ा जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर इवेंट में जाती हैं तो सारी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मलाइका मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचीं। जहां पर बॉलीवुड की कई हस्तियां एक से बढ़कर एक लुक में नजर रेड कारपेट पर आईं। लेकिन जैसे ही मलाइका ने एंट्री की तो सभी कैमरे सिर्फ और सिर्फ उनकी तरफ मुड़ गए। इसकी वजह एक्ट्रेस का इस इवेंट में पूरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर आना था। मलाइका के इस आउटफिट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मुंबई में लेट नाइट ट्र२२ कल्ल्िरं ी५ील्ल३ का आयोजन किया गया। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शरीक हुईं। जिसमें मलाइका अरोड़ा भी बोल्ड ड्रेस में पहुंचीं। इस इवेंट के लिए मलाइका अरोड़ा ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर जैसे ही कैमरे के सामने आईं तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया।  इस खास मौके पर मलाइका एकदम लाइट बादामी कलर की सीक्वेंस वर्क की गाउन पहनकर पहुंचीं। एक्ट्रेस की ये ड्रेस नीचे की ओर से इतनी ज्यादा लंबी थी कि उसे ठीक करने के लिए कई लोग उनकी मदद करने के लिए आगे आए। इवेंट के इस रेड कारपेट वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि एक्ट्रेस ब्रालेस हैं। मलाइका की इस ड्रेस का गला इतना ज्यादा डीप है कि वो उनकी ड्रेस को हद से ज्यादा बोल्ड बना रहा है। यहां तक कि एक्ट्रेस की ड्रेस के अंदर का सबकुछ झलक रहा है। मलाइका अरोड़ा हाल ही में बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर संग पेरिस में वकेशन मनाकर लौटी हैं। एक्ट्रेस ने वहां से कई तस्वीरें शेयर की थी जिसमें दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे नजर आए। पेरिस से लौटने के बाद मलाइका पहली बार किसी इवेंट में स्पॉट हुईं।