सीबीएसई ने 10वीं 12वीं के प्रैक्टिकल व इंटरनल मार्क्स अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

 नई दिल्ली
CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट व प्रोजेक्ट के मार्क्स अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह निर्णय टर्म-1 व टर्म-2 दोनों के लिए किया गया है। पहले स्कूलों को असेसमेंट के बाद 10 दिनों के भीतर इन्हें सब्मिट करना था। हालांकि अब बोर्ड ने इसे बढ़ाने का फैसला किया है।

25 मई 2022 को जारी नोटिस के मुताबिक सीबीएसई ने कई स्कूलों की ओर से आ रहे अनुरोधों के मद्देनजर प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट व प्रोजेक्ट के मार्क्स अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी भी बहुत से स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने 10वीं 12वीं के टर्म-1 और टर्म-2 के असेसमेंट के मार्क्स अपलोड नहीं किए हैं। 39 स्कूलों ने कक्षा 10वीं के टर्म-1 के मार्क्स और 537 स्कूलों ने टर्म-2 के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स अपलोड नहीं किए हैं।
 

वहीं 12वीं कक्षा के मामले में 141 स्कूलों ने टर्म-1 के 185 स्कूलों ने टर्म-2 के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स अपलोड नहीं किए हैं।
 स्कूलों से कहा गया है कि अब इसके बाद अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। वह दी गई समयसीमा में मार्क्स अपलोड करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

Exit mobile version