प्रदेश में 8 जनवरी से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू

भोपाल
 मध्य प्रदेश (MP) में 8 जनवरी 2022 से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। हालांकि कोरोना के बढ़ते केसों (corona cases) के बीच परीक्षा को टाला नहीं जा रहा। वहीं प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड का कहना है कि corona प्रोटोकॉल के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा रद्द करने को लेकर कोई चर्चा नहीं चल रही है।

MPPEB ने पहले ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड (Admit card) जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती अभियान के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें शनिवार 08 जनवरी, 2022 को एमपी पुलिस 2022 भर्ती परीक्षा से पहले जल्द से जल्द अपने हॉल टिकट (hall ticket) की एक प्रति प्रिंट करने की सलाह दी जाती है। परीक्षा पूरे विशिष्ट केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड के माध्यम से आयोजित की जानी है।

वहीं परीक्षा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित 13 शहरों में संचालित की जाएगी। जिसमें 12,72,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 4000 पदों पर भर्ती हो रही है। बता दें कि 3 साल के बाद आखिरकार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि तय की गई है।

मामले में MPPEB के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के लिए कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 8 जनवरी 2022 से शुरू होकर 17 जनवरी 2022 तक दो पारियों में संचालित होगी। 14 और 26 जनवरी सहित 4 दिन पेपर आयोजित नहीं होंगे। भोपाल में 16 केंद्रों पर करीब दो लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

इन नियमों का रखें ध्यान

Exit mobile version