
नई दिल्ली
NEET MDS Result 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) आज मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2022) के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के स्कोर कार्ड जारी कर सकता है। स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी किए जाएंगे। NEET MDS 2022 परीक्षा का आयोजन 2 मई, 2022 को हुआ था। 27 मई को नीट एमडीएस के नतीजे पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसमें करीब 2 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। स्कोर कार्ड चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और लॉग इन डिटेल्स चाहिए होंगी। इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है।
NEET MDS Result 2022 यहां करें क्लिक
NEET MDS Result 2022: जानें- कैसे देखें स्कोरकार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in. पर जाएं।
स्टेप 2- "NEET MDS scorecard 2022" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- scorecard आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।
स्टेप 6- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
Gम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।