हेल्दी बॉडी के लिए किडनी को सेहतमंद रखना बेहद जरूरी

किडनी हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है। ये हमारे खून को साफ कर शरीर से गंदगी का सफाया करती है। इसके साथ ही ये हमारा ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने, हड्डियों को स्वस्थ रखने, शरीर का तापमान सही रखने और रेड ब्लड सेल्स को बनाने का भी काम करती है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए किडनी को सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है।
किडनी हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है। ये हमारे खून को साफ कर शरीर से गंदगी का सफाया करती है। इसके साथ ही ये हमारा ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने, हड्डियों को स्वस्थ रखने, शरीर का तापमान सही रखने और रेड ब्लड सेल्स को बनाने का भी काम करती है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए किडनी को सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कौन से लक्षण किडनी की बीमारियों का संकेत दे सकते हैं और इनसे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए। 

किडनी से जुड़ी बीमारियों के लक्षण
विशेषज्ञों के अनुसार, किडनी से जुड़ी बीमारियों के ज्यादातर लक्षण तब दिखाई देते हैं जब वह 80% तक कमजोर हो जाती है। हालांकि पथरी और यूरिनरी इन्फेक्शन के लक्षण जल्दी आने लगते हैं। किडनी की दूसरी बीमारियों में ये गंभीर लक्षण आ सकते हैं-

क्यों होती है किडनी की बीमारी?
किडनी से जुड़ी बीमारी होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-     डायबिटीज: विशेषज्ञों के मुताबिक, 45% किडनी की बीमारियां डायबिटीज के मरीजों को ही होती हैं। हाई ब्लड प्रेशर: विशेषज्ञ मानते हैं कि 27% किडनी की बीमारियों से वो लोग पीड़ित होते हैं, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से पथरी और यूरिनरी इन्फेक्शन जैसी बीमारियां हो सकती हैं। किडनी में खून न पहुंच पाना जानलेवा हो सकता है। कैंसर और ल्यूपस जैसी आॅटोइम्यून बीमारियों से जूझ रहे लोगों को जल्दी किडनी खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। 

Exit mobile version