भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, कचनार और पितोडिया के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, कचनार और पितोडिया के पौधे लगाए। संस्था की सदस्य श्रीमती रानू शर्मा, श्रीमती प्रमिला दिवाकर, श्रीमती पूर्वा खले और श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने भी पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सीमा सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। श्रीमती सुषमा बाबिसा, श्रीमती सविता यादव, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री भरत सिंह चंद्रवंशी, श्री काशीनाथ बाबिसा और श्री शुभम भी पौध-रोपण में शामिल हुए। संस्था द्वारा साक्षरता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने और पर्यावरण-संरक्षण के लिए पौध-रोपण भी किया जाता है।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए पीपल को छायादार एवं पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष माना गया है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। पितोडिया (सोना पत्ती) का धार्मिक महत्व होने के साथ इसे काफी शुभ माना जाता है। इसकी पत्तियाँ विजया दशमी के दिन का आदान-प्रदान कर शुभकामनाएँ दी जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button