महाकाल मंदिर में चप्पल पहनकर गए परिणिती और राघव, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

शादी से पहले भगवान महाकाल के दर्शन करने आए परिणिती और राघव

भोपाल/उज्जैन। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपडा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा अपनी शादी से पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन आए। ये कपल मई के महीने में सगाई के बंधन में बंधा है। शादी अगले महीने यानी 25 सितंबर को होने जा रही है। महाकाल दर्शन के दौरान परिणीति ने साडी, जबकि राघव ने धोती सोला धारण किया। इधर परिणीति और राघव के महाकाल दर्शन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नया विवाद खडा हो गया है। वीडियो का जिक्र करते हुए कुछ यूजर्स ने लिखा कि मंदिर में चप्पल पहनकर कौन जाता है भला, ढोंगी लोग। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावना आहत करने वाला कृत्य बताया।

क्या है मामला
लेडिस वर्सेस​ रिक्की बहल फिल्म से बॉली​वुड में कदम रखने वाली परिणीति चोपडा ने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई है। इधर राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के युवा नेता हैं और उन्होंने अपनी आवाज उठाने की खास शैली से राष्ट्रीय राजनीति में नाम बनाया है। मई के महीने में उनकी सगाई की खबर तक किसी को भी इस जोडे के संबंधों का पता नहीं था। अब पूरे देश में ये जोडा सुर्खियों में है।

क्या है विवाद
शनिवार को महाकाल मंदिर में परिणीति और राघव दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन पूजन के बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनमें वे स्लीपर पहने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यहीं से बहस शुरू हो गई। कुछ ने लिखा है कि बेशर्म अभिनेत्री परिणीति और कथित नेता राघव चड्ढा पर क्या नियम लागू नहीं होते। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि ये शर्मनाक है, चप्पल पहनकर मंदिर में कौन जाता है। एक ने लिखा, चप्पल पहनकर अंदर गए परिणीति और राघव को किसी ने रोका नहीं, यह मंदिर की व्यवस्था पर सवाल है।

Exit mobile version