चकल्दी में लगा भाजपा-कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा… जानिए क्यों?

सीहोर। जिले की रेहटी तहसील के ग्राम चकल्दी में पिछले दिनों कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही भाजपा नेताओं का भी जमावड़ा लगा। दरअसल कांग्रेस के युवा नेता राजकुमार पटेल का वैवाहिक कार्यक्रम 24 नवंबर को संपन्न हुआ। उनके वैवाहिक कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं सहित भाजपा नेता भी पहुंचे। आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गईं थी। राजकुमार पटेल कांग्रेस के सक्रिय एवं उर्जावान कार्यकर्ता हैं। वे चकल्दी निवासी स्व. बाबूलाल पटेल से सुपौत्र एवं एडवोकेट कैलाशचंद्र पटेल के पुत्र हैं। उनका विवाह चींच निवासी लक्ष्मीनारायण पटेल की सुपौत्री, देवी सिंह पटेल की पुत्री अंकिता पटेल के साथ हुआ। राजकुमार पटेल के विवाह के उपलक्ष्य में उनके मित्रों, पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें बधाई, शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं। राजकुमार पटेल के वैवाहिक कार्यक्रम में जहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें फोन पर वीडियो कॉल से बधाई, शुभकामनाएं दीं तो वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, गुड्ड चौहान, सीहोर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, विक्रम मस्ताल शर्मा हनुमानजी, सहित अन्य नेता भी पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता एवं रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, भोपाल के पूर्व पार्ष एवं भाजपा नेता गिरीश शर्मा, सीहोर जिला युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत सहित भाजपा के अन्य नेता भी शादी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग शादी समारोह में पहुंचे।

Exit mobile version