
लखनऊ। वीडियो बनाने का शौक था। कहीं भी जाते थे तो वीडियो बनाना शुरू कर देते थे। धीरे-धीरे वीडियो प्रसिद्ध होने लगे तो फिर इसी को आय का जरिया भी बना लिया। अब वे खुद के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर भी अपलोड करते हैं और इससे उन्हें अच्छे खासे व्यूज भी मिलते हैं और इससे आय भी होती है। यह कहानी है उत्तरप्रदेश के कल्याणपुर निवासी प्रभात सिंह भदौरिया की, जिन्होंने अब अपनी आय का जरिया इसे ही बना रखा है।
ये है पारिवारिक पृष्ठभूमि-
प्रभात सिंह भदौरिया ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कानपुर के सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से की। उनके पिता अमर बहादुर सिंह भदौरिया डीएवी इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर हैं तो वहीं माताजी हाउस वाईफ हैं। घर में एक भाई और एक बहन भी है। प्रभात की पसंदीदा बाइक केटीएम है और उन्हें घूमना भी बेहद पसंद है। प्रभात सिंह ने अमेरिका लुइसविल केंटकी क्राउन प्लाजा में जॉब भी हासिल किया। प्रभात सिंह भदौरिया कहते हैं कि उन्होंने वीडियो से नर्वस सिस्टम खत्म कर दिया अपना।