Newsमध्य प्रदेशराजनीतिक

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने ली मीडिया विभाग एवं बूथ समिति की बैठक

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और बूथ समिति के साथ सुना प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी रविवार को भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया विभाग, बूथ समिति की बैठक में भाग लिया। पार्टी नेताओं के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने प्रधानमंत्री के मन बात कार्यक्रम को भी सुना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी रविवार को तीन दिवसीय प्रवास के तहत भोपाल पहुंचे। उन्होंने प्रातः प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ प्रदेश मीडिया विभाग की बैठक ली। बैठक में संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद जी एवं पार्टी की प्रदेश महामंत्री व भोपाल संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थीं। बैठक में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने मीडिया विभाग की कार्ययोजना प्रस्तुत की। पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्तागण बैठक में मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ने शाहपुरा मंडल के बूथ क्रमांक-243 पहुंचकर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डे,  जयदीप पटेल एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात् राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष जी ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं सह संगठन महामंत्री के साथ बूथ समिति की बैठक में भाग लिया। बूथ समिति के अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव ने बूथ स्तर पर पार्टी के चल रहे अभियानों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
De ce pardoseala curată tot lipicioasă? Cum să remediem Rețetă simplă și accesibilă: paste cu carne tocată în caserolă Doza zilnică sigură de dulciuri pentru copii: un secret revelat Cum să evitați petele de Cum să faci Greșeli fatale: ce copaci nu ar trebui plantați în