पूरी दुनिया में घट रहे अमीर, भारत में बढ रहे करोडपति

अल्ट्रावेल्थ 2023 की रिपोर्ट जारी, अमेरिका सबसे ज्यादा धनवानों का देश

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में पिछले कुछ समय से लगातार अमीर लोगों की संख्या घट रही है। हालांकि भारत धनवान लोगों की पसंद बनता जा रहा है। वर्ल्ड अल्ट्रा वेल्थ 2023 की रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल दुनियाभर में कुल 3,95,070 अति धनी लोग थे, जो 2021 की तुलना में 5.4 प्रतिशत कम थे। सालों में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद अब फिर अमीरों की संपत्ति में 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद अब दुनियाभर में उनकी कुल संपत्ति 45.4 ट्रिलियन डॉलर यानी 37,749 खरब रुपए हो गई है।

उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा धनी
उत्तरी अमेरिका सबसे ज्यादा धनी लोगों की लिस्ट में अभी भी सबसे आगे है। दुनियाभर में फिलहाल अति धनी लोगों की संख्या 3,95,070 है. जिसमें सबसे आगे उत्तरी अमेरिका है, वहीं लिस्ट में एशिया दूसरे तो यूरोप तीसरे नंबर पर है।
उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा 1,42,990 धनी लोग रहते हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एशिया है, जिसमें 10,8,370 अमीर रहते हैं। तीसरे नंबर पर यूरोप है, जहां 100,850 अमीर लोग रहते हैं।

एशिया में लगातार घट रही अमीरों की संख्या
एशिया में 2021 की तुलना में 2022 में अति समृद्ध लोगों 10.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो दुनिया के किसी भी क्षेत्र की तुलना में साल-दर-साल हो रही सबसे बड़ी गिरावट है। चीन की सख्त कोविड नीतियां, यूक्रेन में युद्ध के कारण निर्यात और खपत का प्रभावित होना सबसे बडा कारण है।

कहां कितने धनवान