
सीहोर। युवक कांग्रेस के द्वारा आगामी दिनों में बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो अभियान आरंभ होने वाला है। इसको लेकर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के निर्देशानुसार 11 युवकों को शामिल किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए युवक कांग्रेस के शहराध्यक्ष रेहान नवाब ने बताया कि मंगलवार को शहर के जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर और पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, राजीव गुजराती की उपस्थिति में एक उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, चार सचिव और तीन कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। आगामी दिनों में हर वार्ड में युवकों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नगराध्यक्ष श्री नवाब ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो कार्यक्रम चलाने जा रही है, ताकी गांव के अंतिम छोर में बैठा युवा भी कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस से जुड़कर भाजपा की गलत नीतियों का डटकर मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की ओर से लांच किया गया यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो कार्यक्रम युवाओं के लिए आवाज बनने का काम करेगा। युवा कांग्रेस निरंतर युवा, किसान, मध्यम वर्ग के हितों के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन इस संघर्ष को और मजबूती मिल इसके लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नगर उपाध्यक्ष के रूप में यमन यादव, महामंत्री अशलान खान, सौहल शाह, सुयश तोमर के अलावा सचिव के रूप में अरीश खान, अनस खान, आयुश तोमर और गौतम खत्री शामिल है। वहीं कार्यकारिणी में जैनुल अहमद, कैफ शेख और रितिक राजपूत को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का सफल संचालन राजाराम बड़े भाई ने किया और आभार व्यक्त मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने किया। इस मौके पर सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कांग्रेसजन शामिल थे।