कांग्रेस नेता सुक्खू ने पूर्व मुख्‍यमंत्री धूमल और शांता कुमार का नाम लेकर जयराम ठाकुर को घेरा

हमीरपुर
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी को नई दिशा देने में जुट गए हैं। गलोड़ में हुई जनसभा में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार का नाम लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को घेरा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को शादी की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई देने पहुंचे। उनके कहने से ही जयराम के धूमल के कार्यक्रम में पहुंचने से उन्हें सबसे ज्यादा खुशी है।

मुख्यमंत्री को भी स्पष्ट हो गया होगा कि सुक्खू ने आखिर क्या कहा था। हर पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी में मान-सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने तो यही कहा था कि जयराम सरकार में धूमल के कहने से अब छोटे-मोटे काम भी नहीं होते हैं। जो पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री का मान-सम्मान नहीं कर सकती, उन्हेंं कांग्रेस पार्टी पर बोलने का कोई हक नहीं हैं। सुक्खू ने शांता कुमार का नाम लेकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पेपर लीक माफिया को सरकार के लिए बहुत बड़ा काला धब्बा बताया। सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव राज्य के मुद्दों पर चुनाव लडऩा व युवाओं के लिए रोजगार की नीति तैयार करना भी उनकी पार्टी का पहला कार्य होगा।

 

Exit mobile version