19 अप्रैल राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : इस राशि के जातक आज काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के साथ थोड़ा रुखा व्यवहार कर सकते हैं। जिस वजह से रात कम समय आपको परिवार पर काफी खर्च भी हो सकता है।

वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आपको सलाह है कि आज किसी के बहकावे में न आएं। आज मकर राशि के कोई व्यक्ति आपके सामने प्रस्ताव रख सकता है। अपनी सूझबूझ से काम लें और सभी पक्षों पर सोच विचार के बाद ही कोई फैसला लें।

मिथुन राशि : इस राशि के जातक आज कोई महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं। जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि, यह योजना आपको आर्थिक लाभ दिलाएगी। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि : इस राशि के जातकों का भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले हैं। जिनकी तलाश आपको काफी समय से थी।

सिंह राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रेम पूर्ण रहने वाला है। साथ ही आज आपको पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में भाग लेंगे। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। रात में आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या राशि : इस राशि के जातक आज अपने सहकर्मियों से परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

तुला राशि : इस राशि के जातकों को आज व्यापारिक साझेदारी व संबंधों से लाभ होगा। लेकिन नीजि संबंधो के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। सायंकाल का समय काफी अच्छा और मनोरंजन में व्यतीत होने वाला है।

वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, आप इन सभी का बड़े साहस के साथ काम करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे।

धनु राशि : इस राशि के जातकों को आज वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाईशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा।

मकर राशि : इस राशि के जातकों की लाइफ में आज कुछ परिवर्तन आने वाला है। जिस वजह से आप किसी कठिन दौर से गुजर सकते हैं। आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर हो सकते हैं। इसलिए आज कोई भी आर्थिक फैसला न लें।

कुंभ राशि : इस राशि के जातकों के निजी संबंधों पर आज भावनाएं हावी रहने वाली है। अपने अंदर की पुकार को सुनें। हर मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्य क्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है।

मीन राशि : इस राशि के जातकों का मन आज थोड़ा उदास हो सकता है। दरअसल, आज आपको निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Exit mobile version