मेष राशि : आज एकादश शनि व द्वितीय शुक्र व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
वृषभ राशि : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मिथुन राशि : सूर्य व राहु स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं हैं। आज के दिन गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
कर्क राशि : शुक्र लव लाइफ के लिए अच्छा है। गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मेष में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज मङ्गल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
सिंह राशि : इस राशि से नवम गोचर कर रहा। चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जाब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।
कन्या राशि : बुध व शुक्र व्यवसाय संबंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। गुरु व चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
तुला राशि : शुक्र इसी राशि से अष्टम तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। तुलसी का वृक्ष लगाएं।
वृश्चिक राशि : राशि स्वामी मंगल खष्ठम में रहकर स्वास्थ्य में प्रगति देंगे। गुरु पंचम शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है।मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।
धनु राशि : आज चन्द्रमा पंचम व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है। संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सूर्य व मङ्गल शुभ फल दायक हैं।
मकर राशि : शनि द्वितीय व गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।
कुंभ राशि : सूर्य तृतीय व शनि भी इसी राशि में है। चन्द्रमा मेष तथा गुरु मीन में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुुभ है। अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।
मीन राशि : चन्द्रमा द्वितीय व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। ऑफिस वर्क में व्यस्त रहेंगे।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।
यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576