26 अप्रैल राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज के दिन खुद का मकान बन सकता है। आज पिता से लाभ मिलेगा। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में समस्या आ सकती है। आपको आज धन का लाभ भी मिल सकता है।

वृषभ राशि : अच्छी खबर मिल सकती है। तनाव ज्यादा रहेगा। विवाद में पड़ सकते हैं। नए सफर की शुरुआत में देरी होगी। भावनात्मक रूप से कमजोर रहेंगे, लेकिन कुछ नए अनुभवों का भी समाना होगा।

मिथुन राशि : आपके लिए समय अच्छा है। अधूरे काम पूरे होंगे। पुराने मित्रों से मिल सकेंगे। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे।

कर्क राशि : आज के दिन भूमि संबंधित मामलों में लाभ होगा। विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आर्थिक मामलों में निराशा हो सकती है। इस तरह से आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। नई नौकरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। आज आप तनाव से बचें और पूरी मेहनत के साथ अपने काम पर ध्यान दें।

कन्या राशि : आपको आने वाले समय में करियर में बदलाव देखने को मिलेंगे। आज के दिन निर्णय लेने से बचें। घर की चिंता ज्यादा सताएगी। इस बीच यह जरूरी है कि अपनी सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि : आज नए काम शुरु करेंगे। फैमिली प्लानिंग के लिए सही समय है। मां या मां जैसी महिला का सहयोग मिलेगा। रोमांस आज के दिन बढ़ा रहेगा। चिड़ियों को चने की दाल खिलाएं।

वृश्चिक राशि : आज के दिन आप पूर्ण महसूस करेंगे। आपके जीवन में मधुरता आएगी। इसके साथ ही आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मकान बनाने के योग हैं। इस कार्य में परिवार की सलाह ले सकते हैं।

धनु राशि : आज के दिन आपको वाद-विवाद बढ़ेंगे। आप अकेलापन महसूस करेंगे। रात में नींद में परेशानी हो सकती है। इसलिए खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें।

मकर राशि : आपकी आज के दिन इच्छा पूरी होगी। आपकी अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आप तनाव से बचें। आपको थकान ज्यादा महसूस होगी। इसलिए खुद के खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

कुंभ राशि : आपके जीवन में नियंत्रण बढ़ेगा। आप आज अनुशासन में रहेंगे। आपको प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। आज आपको विश्वासघात भी मिल सकता है। इसलिए सही दोस्तों का चुनाव करें।

मीन राशि : आपके पार्टनशिप में मजबूती आएगी। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आपको क्रिएटिव अवसर मिलेंगे। आज लोग आपकी क्षमता से काफी प्रभावित होंगे।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Exit mobile version