मेष राशि : पॉजिटिव- फोन से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है, जो कि आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। घर में करीबी रिश्तेदार के आने से माहौल अच्छा रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान भी होगा।
वृष राशि : पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है। बड़ी परेशानी दूर होगी। घर के बड़े और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से मुश्किलें हल होंगी, जिससे आपको राहत मिलेगी।
मिथुन राशि : संबंधों को सुधारने और मजबूत बनाने में आपका खास योगदान रहेगा। सावधानी से लिया फैसला आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेगा। युवा अपने लक्ष्य पाने की कोशिश में रहेंगे।
कर्क राशि : किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिवार संबंधित कोई भी आपके द्वारा लिए गए निर्णय सभी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है, तो तुरंत क्रियान्वित करें।
सिंह राशि : दिन का ज्यादा समय मन मुताबिक कामों में बिताएं। इससे आप खुश रहेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फोन या इंटरनेट के जरिए से मेल मिलाप सुकून देगा। स्टूडेंट्स को लक्ष्य पाने में सुविधा होगी।
कन्या राशि : मेहनत से समस्या हल हो सकती है। अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई फैसला लेना हो तो पहले गंभीरता से विचार करें। सफलता जरूर मिलेगी।
तुला राशि : अपनी हिम्मत और काबिलियत पर भरोसा रखें। किसी भी काम को पूरी ताकत और मेहनत से करें। अच्छे नतीजे मिलेंगे। जमीन-जायदाद और निवेश जैसे कामों में व्यस्तता रहेगी। अच्छा समाचार भी मिलेगा।
वृश्चिक राशि : अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी। किसी प्रोजेक्ट पर निवेश करने के लिए परिस्थिति पक्ष में बनी हुई है। तुरंत निर्णय लेना उचित रहेगा अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज हल हो सकता है।
धनु राशि : दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात से सुकून मिलेगा। बैंकिंग और निवेश जैसे आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। समय कुछ अच्छी उपलब्धियां देने वाला रहेगा। इसका भरपूर सदुपयोग करें।
मकर राशि : समय अनुकूल है। राजनीतिक और सामाजिक कामों में आपका रुझान बढ़ेगा। पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट्स से आपको अच्छे मौके मिलेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। व्हीकल खरीदने के लिए अच्छा समय है।
कुंभ राशि : इस समय वित्तीय मामलों में ज्यादा ध्यान दें। आपकी कोई योजना साकार होगी। रुके कामों में तेजी आएगी। अपनी काबिलियत से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मनोरंजन का प्लान भी बनेंगे।
मीन राशि : आज का दिन परिवार के साथ आराम और मौज मस्ती में बीतेगा। घर के बदलाव संबंधी योजनाओं पर काम हो सकता है। प्रॉपर्टी या किसी काम के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो समस्या सुलझ सकती है।
यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576