03 फरवरी 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : घर में मांगलिक काम की योजना बन सकती है। अचानक शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। यात्रा के योग हैं, जिससे कमाई बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि : किसी खास काम में किए प्रयास सफल हो सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार-विमर्श जरूर करें। रुका पैसा मिल सकता है, जिससे घर की देखरेख से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि : सक्रिय और सकारात्मक रहकर आप दिनचर्या व्यवस्थित कर लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय जाएगा और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे। रुका आय का स्रोत शुरू हो सकता है।

कर्क राशि : लक्ष्य के लिए की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। विद्यार्थियों को रिसर्च और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि : आज आप खुद को अधिक सकारात्मक महसूस करेंगे। आपका रहन-सहन और बोलचाल लोगों को प्रभावित करेगा। युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। निजी काम से यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि : जरूरी काम समय पर पूरे होंगे तो राहत मिलेगी। भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। शुरुआत में कुछ दिक्कतें रहेंगी, पर मित्र से सलाह लेने पर समाधान मिलेगा। युवा परिवार की मदद से बड़ा फैसला ले सकते हैं।

तुला राशि : मुश्किल समय में भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह से समस्या सुलझेगी। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। पिछली गलतियों से सीखकर आप काम करने का तरीका बेहतर करेंगे।

वृश्चिक राशि : रिश्तेदारी से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी और आपकी राय को महत्व मिलेगा। मनचाही पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर के रखरखाव की चीजों की खरीदारी का योग है।

धनु राशि : नया विचार या नया निमंत्रण मिल सकता है। घर की हल्की खामोशी भी सुकून देगी। किसी बुजुर्ग का वाक्य अंदर से ताकत देगा। रचनात्मक काम में मन लगेगा और

मकर राशि : पुश्तैनी जमीन-जायदाद का रुका काम आगे बढ़ सकता है। घर में मांगलिक काम की योजना बनेगी और रिश्तों में मिठास आएगी। रुके सरकारी काम का हल भी निकल सकता है।

कुंभ राशि : नया वाहन लेने की योजना है तो आगे बढ़ सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक परेशानी कम होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ डिनर का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि : फंसा हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। आपका साफ और सिद्धांत वाला नजरिया सम्मान दिला सकता है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Exit mobile version