01 अगस्त 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : संतान की परीक्षा के परिणाम आपको खुशी देंगे और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा

वृष राशि : कोई भी काम करने से पहले अपने मन की आवाज जरूर सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

मिथुन राशि : कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर लें। इससे आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।

कर्क राशि : आर्थिक रूप से आप किसी नई योजना या निवेश पर विचार कर सकते हैं। बिजनेस में नया विचार लागू करने, डिजिटल माध्यम अपनाने या प्रचार से जुड़ा काम शुरू करने की संभावना है।

सिंह राशि : रिश्तेदारों और मित्रों से फोन या इंटरनेट के माध्यम से बातचीत करने पर सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी।

कन्या राशि : किसी बुजुर्ग पुरुष या पिता समान व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। आर्थिक फायदा होने के संकेत हैं। कोई पुराना निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम पूरा हो सकता है।

तुला राशि : आपसी संबंधों में आए मतभेद सुलझाने की कोशिश सफल होगी। विद्यार्थी इंटरव्यू या करियर से जुड़ी परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान देंगे।

वृश्चिक राशि : माताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और अटका हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है।

धनु राशि : मित्र से सलाह लें और बिजनेस पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी नई नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में पार्टी का आयोजन माहौल खुशनुमा करेगा।

मकर राशि : सहयोगी की बुरी बात से मन परेशान हो सकता है, लेकिन काम पर फोकस बनाए रखें। उन्नति के रास्ते पर बढ़ेंगे। शारीरिक समस्या है तो टेस्ट कराएं।

कुंभ राशि : अच्छे सोच का लाभ उठाएं और राजनीति में नया काम शुरू कर सकते हैं। आय-व्यय में संतुलन रखें।

मीन राशि : कार्यक्षेत्र में झूठा आरोप लग सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। संतान से किए वादे पूरे करें। पुराना कर्ज चुका सकेंगे और धन-धान्य में वृद्धि होगी।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Exit mobile version