27 जुलाई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : नया घर, दुकान या मकान लेने का विचार मन में मजबूत होगा और पिताजी की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक बनेगी। बच्चों के साथ बिताया गया समय दिल को हल्का और खुश कर देगा।

वृष राशि : पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी और दिल को सुकून मिलेगा। अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें सुधारने का समय है।

मिथुन राशि : आज विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी का दिन हो सकता है, जैसे मेहनत का मीठा फल मिलने वाला हो। अगर आपने किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो परिणाम आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

कर्क राशि : पिताजी के साथ किसी बात पर टकराव होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि : माताजी से मिली जिम्मेदारी आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका देगी। भाई-बहनों का साथ आपको मजबूती देगा। खान-पान में लापरवाही पेट से जुड़ी परेशानी दे सकती है।

कन्या राशि : घर में सुधार या बदलाव की योजना बन रही है तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखना फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में चल रही गलतफहमी दूर करने के लिए समय अच्छा है।

तुला राशि : परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना तय हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होने पर आपका सामाजिक और प्रोफेशनल संपर्क बढ़ेगा। लंबे समय के लक्ष्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि : आपकी सोच तेज और सक्रिय रहेगी। अपनी समझ से किसी मुश्किल समस्या का जल्दी समाधान निकाल लेंगे। आसपास की बेकार की बातों और अफवाहों से दूरी रखें। अपनी बातचीत साफ, छोटी और मुद्दे पर रखें।

धनु राशि : छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यस्थल की व्यवस्था ठीक रहेगी। अपने संपर्क मजबूत करें। ये संपर्क आपकी तरक्की में मदद करेंगे।

मकर राशि : घर की सजावट या इंटीरियर में बदलाव करने का मन बनेगा। आपका दयालु और सहयोगी व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

कुंभ राशि : रोजमर्रा के तनाव और थकान से राहत मिलेगी। युवाओं को अच्छी जॉब से जुड़ी सूचना मिल सकती है। जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक मदद करके आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मीन राशि : संतान का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों के अंदर कुछ नया करने की चाह जागेगी।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Exit mobile version