28 जुलाई 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : भविष्य की योजनाओं पर अभी से मेहनत शुरू करें। अपना मनोबल मजबूत रखें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

वृष राशि : भावनाओं के साथ समझदारी से भी काम लें। किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। कुछ मामलों में चुप रहना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि : आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी। घर के नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। रोज की एक जैसी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।

कर्क राशि : किसी खास काम के लिए की जा रही कोशिशों में सफलता मिलेगी। जमीन या वाहन से जुड़ा काम चल रहा है तो वह पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ेगा। काम व्यवस्थित तरीके से बनने पर राहत महसूस होगी।

सिंह राशि : अपनी आरामदायक दिनचर्या से बाहर निकलकर कुछ नया करेंगे। पुरानी चिंताओं को पीछे छोड़कर वर्तमान का आनंद लेंगे। दिन मस्ती भरा रहेगा।

कन्या राशि : जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा और देखभाल में रुचि रहेगी। परिवार के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला राशि : विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बीच सुकून और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल पाएंगे।

वृश्चिक राशि : आपका साहस और धैर्य आज आपको मजबूत बनाएगा। संतान की ओर से मिलने वाली खुशखबरी दिल को खुश कर देगी।

धनु राशि : बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे, फिर भी आप लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नए-नए आइडिया आपके दिमाग में आएंगे और अगर आप उन्हें तुरंत अपनाते हैं तो फायदा जरूर मिलेगा।

मकर राशि : दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। पिताजी की कोई बात दिल को लग सकती है, लेकिन भाई-बहनों का साथ आपको संतुलन देगा।

कुंभ राशि : अगर घूमने का प्लान है तो माताजी की सलाह लेना आपके लिए शुभ रहेगा। सावधानी ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

मीन राशि : आसपास के लोगों से मिली सलाह आपके काम आएगी। कहीं घूमने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Exit mobile version