
मेष राशि : आज आपकी जेब से पैसे जरूर निकलेंगे, लेकिन दिल में चिंता नहीं होगी, क्योंकि कमाई भी अच्छी बनी रहेगी। घर में आपकी राय को लोग गंभीरता से सुनेंगे और सराहेंगे भी।
वृष राशि : आज का दिन थोड़ा जिम्मेदारियों वाला रहेगा। कोई सरकारी काम अगर अटका हुआ है, तो उस पर खास ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में शादी-ब्याह जैसी खुशखबरी का माहौल बन सकता है।
मिथुन राशि : आज खर्चे कुछ ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए जेब और जरूरत दोनों का संतुलन बनाकर चलना बेहतर रहेगा। किसी पुराने फैसले को लेकर मन में हल्का पछतावा भी हो सकता है।
कर्क राशि : आज आपको हर काम प्लानिंग के साथ करना होगा। मेहनत का रास्ता थोड़ा कठिन जरूर रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे बाधाएं हटती दिखाई देंगी। नौकरी या काम में मनचाहा परिणाम न मिलने से थोड़ी बेचैनी रह सकती है।
सिंह राशि : आज नई प्रॉपर्टी या किसी बड़े सामान की खरीदारी का योग बन रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, खासकर किसी और का वाहन मांगकर चलाने से बचें।
कन्या राशि : आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। परिवार की कोई पुरानी टेंशन खत्म होने से राहत मिलेगी।
तुला राशि : आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवनसाथी से कोई बात छुपाने की कोशिश रिश्तों में दूरी ला सकती है, इसलिए खुलकर बात करें।
वृश्चिक राशि : आज काम का दबाव काफी ज्यादा रह सकता है, लेकिन आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी, मगर निजी बातें साझा करने से बचें।
धनु राशि : आज धैर्य और मीठी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। किसी काम को टालना बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। संतान से किया वादा निभाने का समय आ सकता है।
मकर राशि : आज का दिन सामान्य लेकिन राहत भरा रहेगा। नौकरी से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। जीवनसाथी बिजनेस और काम में पूरा साथ देंगे।
कुंभ राशि : आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शानदार रहने वाला है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और आपका फोकस पहले से मजबूत होगा। दोस्तों का साथ और सहयोग आपको प्रेरित करेगा।
मीन राशि : आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। ऑफिस में बॉस के साथ बहस होने की संभावना है, इसलिए शांत रहकर काम करें। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपको मजबूती देगा।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690
