
मेष राशि : आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन काम पूरा कर पाएंगे। साथ ही किसी पुरानी समस्या का समाधान भी मिलेगा। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कामों में जरूर बिताएं। इससे आपको मानसिक और आत्मिक खुशी मिलेगी।
वृष राशि : ऑफिस का काम भारी महसूस हो सकता है। टीम में भ्रम, बातों की कमी और अचानक बदलाव असहजता बढ़ा सकते हैं। किसी गलती के सामने आने से अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। बॉस का रवैया सख्त रह सकता है, इसलिए संयम और साफ बातचीत जरूरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रिजेक्शन या देरी का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि : व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कोई जरूरी काम समय पर पूरा हो जाएगा। संगीत, साहित्य और कला से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बन सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोग किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि न लें।
कर्क राशि : ऑफिस में विचारों का टकराव, टीम के बीच मतभेद और काम की दिशा को लेकर भ्रम बढ़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट की योजना पर सहकर्मी से असहमति होने से काम की गति धीमी पड़ सकती है। बॉस की अपेक्षाएं अधिक रहेंगी, हालांकि शाम तक माहौल थोड़ा सामान्य होने लगेगा।
सिंह राशि : ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है। कोई छोटा लक्ष्य हासिल होने से संतोष मिलेगा। बॉस आपकी स्थिरता और धैर्य की प्रशंसा कर सकते हैं। सहकर्मियों से भी सहयोग मिलने की संभावना है।
कन्या राशि : कारोबार में थोड़ा सचेत रहें। ठगी होने की आशंका है। पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ध्यान दें। पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वालों को मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है।
तुला राशि : कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति न बनने दें, क्योंकि इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। सरकारी नौकरी वाले लोगों को आज किसी अनचाहे काम पर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि : व्यवसाय में किसी भी तरह का बदलाव या नया काम शुरू करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। कर्मचारियों और सहयोगियों के बीच सही तालमेल बनाए रखना जरूरी है, नहीं तो उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। इस समय मार्केटिंग से जुड़े काम अधिक सफल रहेंगे। आफिस में पॉजिटिव माहौल रहेगा।
धनु राशि : इस समय आप व्यवसाय में जो भी फैसले लेंगे, उनके अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ ही कार्यप्रणाली में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। दूरदराज के संपर्कों के माध्यम से कोई बड़ी डील होने की उम्मीद है। नौकरी करने वालों को मनपसंद काम मिलेगा।
मकर राशि : कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट का सफल अंत देखने को मिलेगा। अधिकारी आपके काम पर विश्वास जताएंगे। प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। दूर स्थान से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा से जुड़े काम लाभकारी रहेंगे।
कुंभ राशि : इस समय कारोबारी मामलों में बहुत सजग रहने की जरूरत है। आफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकारी आफिस में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन उन्हें स्वीकार करने से समाधान भी निकलेगा।
मीन राशि : भविष्य की योजनाओं को जमीन पर उतारने का अच्छा समय है। करियर और कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग पब्लिक प्लेस पर बेकार के वाद-विवाद में पड़ने से मुश्किल में आ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690