
मेष राशि : आपका दिन आज लाभदायक रहगा। दान-पुण्य भी आज आपके हाथों होगा, जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है
वृष राशि : आपका दिन आज सुखद बीतेगा। परिवार के सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने कारोबार व्यापार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक प्रयास आज आपके सफल होंगे। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज रात में आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी उत्सव का आनंद ले सकते हैं।
मिथुन राशि : दिन शुभ होने वाला है। आपको आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको कोई संपत्ति और धन मिलने का भी योग बना हुआ है। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा। अपने व्यापार को लेकर आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे।
कर्क राशि : आज के दिन आर्थिक लाभ मिलने का योग बना है। कारोबार व्यापार में गति आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। कोई मित्र या पूर्व परिचित आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।
सिंह राशि : आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़कर काम करने का फायदा मिलेगा। आपके आसपास का वातावरण आनंदमय रहेगा। आपकी राशि में शुक्र का गोचर करना आपके लिए सुखकारक होगा। आज आप अपनी संतान के साथ तालमेल बनाए रख पाएंगे। आज शाम का समय आप परिजनों के साथ हंसी मजाक में बिताएंगे।
कन्या राशि : दिन शुभ फलदायी होगा। आपको आज नौकरी में अपने प्रयास के अनुरूप उत्तम परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। आपकी बुद्धि आज खूब चलेगी।
तुला राशि : दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कोई उपलब्धि मिल सकती है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता परेशानी हो सकती है। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है, इसलिए मौसम के अनुरूप आहार विहार अपनाना चाहिए। आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज आपको व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि : धन, सम्मान और यश की प्राप्ति होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी आज पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने पिता को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। तीर्थयात्रा का भी आज शुभ संयोग बन सकता है। नौकरी में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके अधिकारी और सहकर्मी नाराज हो सकते हैं।
धनु राशि : थकान और तनाव महसूस करेंगे। आज का दिन सुखद रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। साथ ही आज जरूरी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। आज व्यस्तता अधिक रहेगी। शाम को थकान और कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधान निकल सकता है। व्यापार में कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो वह आज फाइनल हो सकती है। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि : दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज अनुकूल रहेगी। आपको अपनी कमाई और खर्च पर ध्यान देना होगा। आज आपको वाहन चलाते हुए सतर्क रहना चाहिए। वाहन पर आज धन खर्च होने का भी योग बना हुआ है। आपकी लव लाइफ आज अनुकूल रहेगी। आपको आज कहीं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी।
कुंभ राशि : आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से पंचम भाव में चंद्रमा का संचार होगा। आपकी लव लाइफ को रोमांटिक बनाएगा। आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी फायदा हो सकता है। आपको आज कारोबार में फायदा होगा। कोई सरकारी काम आपका फंसा है तो आज वह पूरा हो सकता है। आपकी कोई उलझन आज सुलझ सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता में कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोग से आज तालमेल बनाए रखने की जरूरत है, टीम वर्क से फायदा हौगा। उधार लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा।
मीन राशि : आज का दिन कुलमिलाकर अनुकूल रहेगा। आप आज अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिता सकते हैं, जीवनसाथी को आप कहीं घुमने भी ले जा सकते हैं। कारोबार व्यापार में प्रगति होगी, जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। छात्रों को आज बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी। शाम का समय आपका आज उत्साह और आनंद में बीतेगा। आज आपको अपने माता-पिता से सहयोग और मार्गदर्शन से फायदा हो सकता है।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357