FIFA WC: पुर्तगाल 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा,स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया..

कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वा कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया। वह 16 साल के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पहला विश्व कप था। अब वह संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में खेल रहे हैं और उनकी टीम एक बार फिर से क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। पुर्तगाल के लिए मैच के हीरो गोंजालो रामोस रहे। उन्होंने तीन गोल दागे। यह इसक विश्व कप की पहली हैट्रिक है।

पुर्तगाल की टीम ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। उसने स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वह 16 साल के बाद अंतिम-8 में पहुंची है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल खेली थी। तब वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। पुर्तगाल की टीम इस बार क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ खेलेगी। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया।पुर्तगाल के लिए मैच में गोंजालो रामोस ने तीन गोल किए। वह पहली बार शुरुआती एकादश में शामिल हुए। उन्हें रोनाल्डो की जगह उतारा गया। उनके ऊपर भारी दबाव था, लेकिन रामोस ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल किया। उनके अलावा 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में गोल किया।

 

Exit mobile version