खेल

FIFA U-17 WC के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान…

भारत के अंडर-17 महिला टीम के प्रमुख कोच थॉमस डेनरबी ने 11 अक्टूबर से होने जा रहे फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप 2022 (FIFA U-17 Women World Cup) के लिए 21 सदस्य टीम की बुधवार को घोषणा की। भारत को अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें भारत का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका के साथ है जिसके बाद 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील के साथ टक्कर होनी है। यह तीनों मुकाबले भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होंगे। 

टीम में गोलकीपर के रूप में मोनालिसा देवी मोइरंगथेम, मेलोडी चानू कीशाम और अंजलि मुंडा को रखा गया है। डिफेंडर्स के तौर पर अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका तथा शल्किी देवी हेमम को रखा गया है। 21 सदस्य टीम में मिडफल्डिर्स के लिए बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा और शुभांगी सिंह को चुना गया है। फॉरवर्ड के तौर पर अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय और सुधा अंकिता तिर्की शामिल है।   

डेननरबी ने कहा, '' यह सभी के लिए एक नई स्थिति है। भारत ने इससे पहले कभी वर्ल्ड कप नहीं खेला है। यह पूरी तरह से अलग खेल है। यह सबको दिखाने का एक अलग मौका है कि हमने पूरी तरह से तैयारी की है और हम किसी को भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। हर कोई वर्ल्ड कप खेलना चाहता है लेकिन मैंने टीम में सर्वश्रेष्ठ 21 खिलाड़ियों को चुना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button