यूपी चुनाव को लेकर सपा का बड़ा फैसला, अखिलेश यादव भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी समर में उतरने का निर्णय लिया हैं। अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस वक्त अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि वो (अखिलेश यादव) किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि अखिलेश यादव अगर विधानसभा चुनाव लड़ते है तो उन्हें लोकसभा की सदस्यता छोड़नी होगी।
 

अखिलेश यादव फिलहाल आजमगढ़ से सांसद हैं और किस सीट से विधानसभा चुनाव पर अपनी किस्मत आजमाएंगे, इस पर आज 1 बजे फैसला हो सकता है। सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव आजमगढ़, एटा, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी और सैफई में से ही किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, चुनावी रण में उतरने के सवाल पर अखिलेश ने अबतक यही कहा था कि अगर पार्टी तय करेगी तो वह चुनावी मैदान में जरूर उतरेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के ऐलान के बाद अब अखिलेश यादव ने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। सभी के चुनाव लड़ने से यूपी चुनाव में एक रोचकता बढ़ेगी। हालांकि, चुनाव आयोग ने रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। रोड़-शो हो नहीं पा रहे है। सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्य से ही ये अपने लोगों से जुड़ पाएंगे। डोर-टू-डोर संपर्क करने की स्थिति में बड़े नेता होते नहीं है क्योंकि उनके पास पहले बहुत जिम्मेदारी रहती है। अखिलेस यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष है तो संभावित है वो प्रचार में उस तरीके से नहीं जाएंगे।

Exit mobile version