भारतीय रिजर्व बैंक में निकली भर्ती, जानिए किन पदों पर कर सकते हैं आवेदन

भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल कार्यालय में सहायक के 12 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल में अनुसूचित जनजाति के 06 पद, ईडब्ल्यूएस के 01 पद एवं अनारक्षित वर्ग के 05 पदों (पीडब्लयूडी एवं एक्स सर्विसमेंट सम्मिलित) पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अधिसूचना की विस्तृत जानकारी बैंक की वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in/hindi/Scripts/ Vacancies.aspx  पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2023 है।