सबसे ज्यादा कर्जदार है भोपाल नगर निगम

भोपाल । प्रदेश में 16 नगर पालिका निगमों पर 3 अरब 20 करोड़ रुपए का कर्जा बकाया है। इनमें से भोपाल नगर निगम पर सबसे ज्यादा 60 करोड़ का कर्जा है। जबकि इंदौर पर 25 करोड़ 60 का कर्जा है। यह कर्जा इंडियन बंैंक आर केनरा बैंक ने मप्र सरकार के वित्त विभाग की गारंटी पर दिया है। विधानसभा में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है।
मंत्री सिंह ने बताया सतना, सिंगरौली और उज्जैन नगर पालिका पर बैंको का कोई कर्जा नहीं है। हालांकि हुडको का भी नगर निगमों पर 115 करोड़ रुपए का कर्जा है। जिसमें से सबसे ज्यादा भोपाल पर 26 करोड़ 45 लाख और इंदौर पर 26 करोड़ 87 लाख रुपए का कर्जा है।

Exit mobile version