मुख्यमंत्री चौहान ने दी महाशिवरात्रि पर्व की बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शिवरात्रि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति का पर्व है। यह त्यौहार अध्यात्म में प्रगति पाने का मार्ग प्रशस्त करता है। भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। वे सृजन के देव हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि सर्वाधिक महत्व का धार्मिक अवसर है, जब सभी समुदाय शिव भक्ति में रम जाते हैं। यह अवसर भक्तों को समर्पण भाव के साथ रचनात्मक काम करने की प्रेरणा देता है। महाशिवरात्रि अस्तित्व की एकात्मकता का एहसास दिलाने का पर्व है।

 

Exit mobile version