पंजाब के डी.जी.पी. फिर बदले,गौरव यादव को कमान

चंडीगढ़
 पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1992 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि गौरव यादव को पंजाब का नया डी.जी.पी. लगाया गया है और अब यादव डी.जी.पी. का चार्ज संभालेंगे। बताया जा रहा है कि पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। बता दें कि गौरव यादव 1992 के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जिन्हें अब पंजाब का नया डी.जी.पी. लगाया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि मौजूदा डी.जी.पी. वी.के. भांवरा 2 महीने की छुट्टी पर जा रहे हैं और इसी स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने गौरव यादव को डैपुटेशन पर पंजाब की कमान सौंपी है।

जिक्रयोग्य है कि राज्य मेें पिछले कुछ महीनों के दौरान ला एंड आर्डर की स्थिति काफी दयनीय हुई पड़ी है, राज्य में बढ़ रहे क्राइम को देखते हुए ही उक्त फैसला लिया गया है।  बता दें कि वी.के. भावरा को इसी साल जनवरी में डीजीपी लगाया गया था। नियमों के मुताबिक सरकार भावरा को दो साल तक पद से नहीं हटाया जा सकता, लेकिन अब भावरा ने अब खुद ही छुट्टी पर जाने का फैसला लिया है।