हुआ पंजाब कैबिनेट का विस्तार

चंडीगढ़

पंजाब की मान सरकार ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया है, आज सोमवार को AAP के पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने CM भगवंत मान की मौजूदगी में नवनियुक्त पंजाब कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में फौजा सिंह सरारी, इंद्रबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा, चेतन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन मान को मंत्री पद की शपथ दिलाई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए AAP के पांच विधायकों को सोमवार को पंजाब सरकार में मंत्री के रूप में शामिल किया है.

इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में AAP के सत्ता में आने के बाद मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार था. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार शाम यहां पंजाब राजभवन के गुरु नानक देव सभागार में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है.

 पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने CM भगवंत मान की मौजूदगी में नवनियुक्त पंजाब कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में फौजा सिंह सरारी, इंद्रबीर सिंह निज्जर, अमन अरोड़ा को शपथ दिलाई।