वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे विनोद दुआ, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर,

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका ने ये जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। विनोद दुआ लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। विनोद दुआ लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। विनोद दुआ की पुत्री मल्लिका ने बताया है कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 12 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक छा गया। विनोद दुआ अंतिम समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे और कई बड़ेे मीडिया संस्थानों में काम करते रहे। उनका निधन पत्रकारिता के युग की समाप्ति है।

Exit mobile version