
होशंगाबाद। आम आदमी पार्टी का उदय देेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए हुआ है। आप ने दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। पंजाब में भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का अभियान चल रहा है और अब पार्टी मध्यप्रदेश में भी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियोें में जुटी हुई है। आप का लक्ष्य एवं उद्देश्य मध्यप्रदेश मेें भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन है, इसके लिए पार्टी द्वारा जगह-जगह संवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं, आम लोगों को पार्टी की रीति-नीति सेे अवगत करातेे हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं होशंगाबाद जिले केे प्रभारी सुनील गौर ने कही। वे होशंगाबाद केे अग्निहोत्री गार्डन मेें आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में अपना उद्बोधन दे रहे थे।
लगातार होंगे संवाद कार्यक्रम-
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील गौर ने बताया कि अब लगातार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान संवाद कार्यक्रम में शामिल होने वाले सदस्योें कोे वॉलेंटियर मैपिंग सीट दी जा रही है औैर सात दिनोें में उसे भरकर वापस लिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विधानसभा चुनाव मेें भी आम आदमी पार्टी इस बार पूरी तैयारियोें के साथ मैैदान मेें उतरेेगी।