
सीहोर। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव कोे लेकर सीहोेर में आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में तैयारियोें के संबंध में चर्चा चल रही थी, लेकिन भोपाल से फरमान आया औैर जिला कार्यकारिणी पूरी तरह भंग कर दी गई। हालांकि यह कहा जा रहा है कि नई कार्यकारिणी कोे लेकर सूची भेज दी गई है औैर एक-दो दिन में कार्यकारिणी की घोेषणा होे जाएगी। इधर बैठक में निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
सीहोेर में आम आदमी पार्टी नेे जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया था। इसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव नरेश दांगी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्याम वर्मा सहित सीहोर विधानसभा के प्रत्याशी रहे और प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर कृष्णपाल सिंह बघेल सहित अन्य पदाधिकारी मौैजूद थेे। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारी, उम्मीदवारों का चयन एवं अन्य विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए एवं उनको आवश्यक निर्देश दिए गए। आम आदमी पार्टी सीहोर जिले में पूरी तैयारी के साथ नगर पालिका सीहोर और नगर पालिका आष्टा के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इंजीनियर कृष्णपाल सिंह बघेल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को नगर पालिका और पंचायत के चुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी, तभी हमारी पार्टी का परिणाम अच्छा आ सकता है।
इधर कर दी गई कार्यकारिणी भंग-
सीहोर जिले की कार्यकारिणी को पूरी तरह भंग कर दिया गया। आप के जिला अध्यक्ष अशोक मेहता थेे, लेकिन उनके भाई कांग्रेस केे टिकट पर तैयारियां कर रहे हैैं। इसके अलावा वे पार्टी को समय भी नहीं दे पा रहे थेे, इसके चलतेे अब नया जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। बताया जा रहा हैै कि नया अध्यक्ष डॉ. दिलीप दांगी को बनाया जा सकता है। एक-दो दिन में नई कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है। सूची प्रदेश कार्यालय भेज दी गई है। इधर आम आदमी पार्टी को एक जीत और मिली। पाटन गांव के राधेश्याम वर्मा को निर्विरोध पंच चुन लिया गया है, क्योंकि उनके सामने कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ।