
आष्टा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आष्टा नगर में जगह-जगह झंडा वंदन किया गया। आष्टा जनपद पंचायत में जहां अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान ने झंडावंदन किया तो वही नगर के स्कूलों में भी झंडा वंदन हुआ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
गणतंत्र दिवस पर अचानक मौसम के बदलने के साथ साथ बारिश होने से भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड पर होने वाले मुख्य समारोह में बारिश ने व्यवधान पैदा किया। कार्यक्रम स्थल पर बारिश की वजह से कीचड़ होने के बाद भी प्रशासन ने स्टेडियम में विशेष व्यवस्था कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान हुआ। जनपद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के संदेश वाचन किया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहीद भगतसिंह कालेज के एनसीसी छात्रों ने परेड की सलामी दी। उसके बाद अन्य कार्यक्रम जो क्रमवार होना थे, बारिश के कारण उनका क्रम बिगड़ गया। इसके कारण काफी देर तक कार्यक्रमों का इंतजार करना पड़ा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया प्रतियोगिताओ में प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। दूसरी ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में नगर की प्रतिभाओं ने नगर का नाम रोशन किया उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी आनंद सिंह राजावत, एसडीओपी मोहन सारवान, सीईओ जनपद अमित कुमार व्यास, तहसीलदार शैलेंद्र द्विवेदी, सीएमओ नरेंद्र परासनिया सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय नगरपालिका के पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि की संख्या नगण्य दिखाई दी।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,आष्टा में हर्षोल्लास से मनाया बसंतोत्सव तथा 74 वां गणतंत्र दिवस –
मार्टिनेट कान्वेन्ट स्कूल में भी मना गणतंत्र दिवस –
स्थानीय मार्टिनेट कान्वेन्ट उमा विद्यालय अलीपुर आष्टा में विद्यालय के संचालक नोशे खान एवं प्राचार्य विनीत कुमार त्रिवेदी द्वारा गणतंत्र दिवस पर झण्डा फहराया गया। इसके पश्चात भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शिक्षा की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना का गायन विद्यालय के म्यूजिकल बैंड ग्रुप द्वारा किया गया उसके पश्चात विद्यालय की प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर रेस्ट हाऊस, ब्लॉक चौराहा, पटवारी कालोनी होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई। प्रभात फैरी के साथ विद्यालय का बैण्ड ग्रुप देशभक्ति की सुमधुर ध्वनि के साथ बज रहा था विद्यालय के विद्यार्थी गगन चुंबी नारो के साथ चल रहे थे। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के उपप्राचार्य नेहा तिवारी, एकेडमिक इंचार्ज शिखा तिवारी, कार्यालय प्रभारी रेखा शर्मा, कम्प्यूटर प्रभारी कुशल भूतिया, संगीत शिक्षक श्रीराम श्रीवादी, लखन श्रीवादी शिक्षक/शिक्षिकाए अतुल जैन के.डी. बैरागी, वेद शर्मा, जी.डी. बैरागी, शंकर जाट जितेन्द्र ठाकुर, विशाल रेकवाल, सुल्ताना अली, रागिनी नामदेव, शगुफ्ता अली, मिनिता अवलेशिया, राजकुमारी मेवाड़ा, साक्षी झंवर, मोनिका मालवीय, साफिया मिर्जा, इकरा फातिमा, जैनब अंसारी, भूमिका जैन, शुभी जैन, आफरिन सिद्धिकी, शालिनी शर्मा, संध्या शर्मा, भावना चित्तौड़ा, राशिदा सैफी, सलोनी बिल्लौरे, गायत्री सोनी, नंदनी पाठक एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित था। कार्यक्रम का सफल संचालन साक्षी झंवर तथा आभार विद्यालय के प्राचार्य विनीत कुमार त्रिवेदी द्वारा व्यक्त किया गया।