
आष्टा। नगर में अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा परिणय सम्मेलन के मांगलिक कार्यों का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम गणेश मंदिर पहुंचकर श्री गजानंद की पूजा अर्चना की गई। उसके पश्चात अन्य मांगलिक कार्यों का शुभारंभ स्थानीय मानस भवन में किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही साथ महिला संगीत का आयोजन भी किया गया। दो नव युगल जोड़ें विवाह बंधन में बन्धेंगे। अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा उक्त पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर लोग हिस्सा लेते हैं। होने वाले विवाह में संपूर्ण गृहस्थी का सामान भी दिया जाता है, सुबह से लेकर देर रात तक होंगे आयोजन।