खाटू श्याम महिला मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन, होगा अमिता अरोरा का सम्मान

सीहोर। नगर में श्री श्याम फाग महोत्सव, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर समिति के सदस्य ममता गुप्ता, भूपेंद्र ठाकुर, शिवम् गुप्ता एवं अन्य सदस्यों द्वारा पर नगरपालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा का सम्मान भी किया जाएगा।
श्री श्याम फाग महोत्सव बाबा श्याम का विशाल भंडारा चार मार्च को दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा। यह आयोजन नगर के मंडी क्षेत्र में होगा। बताया गया है कि भारतीय संस्कृति में फाल्गुन मास के दौरान फाग महोत्सव का बड़ा महत्व होता है। होली अपने आप में एक बड़ा त्यौहार है, जो एक-दूसरे को जोड़कर चलती है। यहां की परंपरा रही है कि होली का त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। नगर में पुरानी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य पूरी लगन के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में फाग महोत्सव का आयोजन होली के उत्साह को दो गुना कर देता है। यहां बता देें कि पांच मार्च को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व शाम को मंडी क्षेत्र में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा द्वारा 101 पौधों का रोपण किया जाएगा।
अमिता जसपाल अरोरा का किया जाएगा सम्मान-
खाटू श्याम महिला मंडल द्वारा पूर्व नपा अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान खाटू श्याम समिति द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इस अवसर पर समिति के सदस्य ममता गुप्ता, भूपेंद्र ठाकुर, शिवम् गुप्ता एवं अन्य सदस्यों द्वारा पर नपा की पूर्व अध्यक्ष अमिता जसपाल अरोरा का सम्मान भी होगा।

Exit mobile version