शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए भाजपा नेता जसपाल अरोरा

सीहोर। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा सेमरा दांगी पहुंचकर शिव परिवार प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ में सम्मिलित हुए। भाजपा नेता श्री अरोरा ने भगवान भोले शंकर, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय नंदी महाराज सहित अन्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना कर ग्राम वासियों की सुख समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। भाजपा नेता श्री अरोरा ने श्रीमद् भागवत कथा वाचक पंडित सुनील शर्मा का मंच पर पहुंचकर माला पहनाकर सम्मान किया। कथा के दौरान रुकमणी बनी कन्या के श्री अरोरा ने पैर भी पूजे और भगवान का आशीर्वाद लिया। श्री अरोरा ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें उनको ही लाना है जो राम को लेकर आए हैं। भगवान महाकाल, श्रीरामचंद्र, श्रीकृष्ण हमारे आराध्य हैं। उनके बताए हुए सत्य मार्ग पर ही हमें चलना है। इससे पहले सेमरा दांगी पहुंचने पर श्री अरोरा का ग्राम पंचायत सेमरा दांगी के सरपंच बने सिंह दांगी, राजेंद्र दांगी, तीरथ दांगी सहित ग्रामीण जनों ने पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Exit mobile version