भाजयुमो मंडल चकल्दी ने हरा-भरा मध्यप्रदेश के तहत किया वृक्षारोपण, मनाई गांधी जयंती

रेहटी। हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान के तीसरे चरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चकल्दी द्वारा जहां पौधरोेपण किया गया तोे वहीं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी मनाई गई। प्रदेश नेतृत्व, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के आह्वान पर युवा मोर्चा मंडल चकल्दी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा अभियान के तहत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश हरा-भरा अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेशचंद्र माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल, महामंत्री पुनीत यादव, विजय पवार, सोशल मीडिया संयोजक गंगाविशन कीर, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पंवार, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रवण पंवार, विनीत सिसोदिया, बृजेश साहू सहित बड़ी संख्या में युवा मोेर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।