ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी का किया सम्मान, जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

आष्टा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश परमार को नियुक्त किया है। संपूर्ण सीहोर जिले में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर कैलाश परमार की नियुक्ति से सभी कांग्रेसजनो में हर्ष व्याप्त है, क्योंकि शीर्ष नेतृत्व नें जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति को संगठन में कार्य करने का मौका दिया है। इस अवसर पर नवनियुक्त महासचिव कैलाश परमार का ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कुशवाह, कुशवाह समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, पार्षद आरती नामदेव, गायत्री रवि कुशवाह, गीता भेरूलाल कुशवाह, पूजा सुशील कुशवाह, आशा प्रकाश मामा कुशवाह, नीता प्रतिक महाडिक, हेमलता कुशवाह आदि ने साफा बांधकर व पुष्पमाला पहनाकर बधाई प्रेषित की है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसजन का आभार माना है।

Exit mobile version