हेल्प एज संस्था के वैक्सीनेशन जागरुकता अभियान में 1100 लोगों को लगाया बूस्टर डोज

सीहोर। मप्र शासन के द्वारा प्रदेश सहित जिले में वैक्सीन का तीसरा डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत जिले में भी सभी वर्ग के लोग कोरोना की वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा चुके हैं। अब जिले में प्रीकॉशन डोज, बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हेल्प एज इंडिया संस्था के द्वारा वैक्सीनेशन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के जिला अस्पताल सहित वार्डों में 11 स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में करीब 1100 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया। बूस्टर डोज लगवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के महिलाएं, पुरुष वर्ग सहित वरिष्ठजन भी बूस्टर डोज लगवाने के लिए पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हेल्प एज इंडिया संस्था द्वारा वैक्सीनेशन जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत संस्था द्वारा लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत सभी वर्ग के महिला, पुरुष व वरिष्ठजनों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया गया। इसके तहत शिविर में दृष्टिबाधित महिला को वैक्सीन लगाया गया। वैक्सीन उक्त संस्था के द्वारा घर-घर पहुंचकर भी लगाई जा रही है। हेल्प एज इंडिया संस्था द्वारा वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान के तहत महा अभियान बूस्टर डोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्था के जिला समन्वयक प्रदीप लस्कारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

Exit mobile version