
सीहोर। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में सोमवार को राजधानी भोपाल पहुंचकर बड़ी संख्या में विप्रजनों ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को भोपाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज की ओर से अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक विप्रजन भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए समाज की ओर से भोपाल क्षेत्र से ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व देने के लिए श्री शर्मा को भोपाल से प्रत्याशी बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया।
Related Articles
-
केंद्रीय कृषि मंत्री ने की बुधनी में एग्रीकल्चर कॉलेज खोलने की घोषणा, मां विजयासन के भी किए दर्शन -
नर्मदा को छलनी किया जा रहा, फैक्ट्रियों का गंदा पानी और अधूरा पथ व्यथित करता है: विक्रम मस्ताल -
चौहान के नेतृत्व में किसान कांग्रेस का हुंकार -
आंगनबाड़ी के बच्चों को मिले विद्यारंभ प्रमाण पत्र, अब औपचारिक शिक्षा की ओर बढ़ेंगे नन्हे कदम -
शुगर मिल के मजदूरों का 27 साल का वनवास, सीएम को लिखा पत्र, न्याय की गुहार -
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज आज आएंगे बुधनी