कांग्रेस नेता एवं सरपंच प्रतिनिधि अनिरूध दुबे ने किया दिग्विजय सिंह का स्वागत

रेहटी। बुदनी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन, मंडलम अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियों की बैठक में शामिल होने के लिए रेहटी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल का सलकनपुर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस नेता अनिरूध दुबे ने जोरदार स्वागत, सत्कार किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का तिलक लगाकर गमछा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भी उन्हेें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। अनिरूध दुबे को जिला कांग्रेस विभाग द्वारा बुदनी ब्लॉक का ब्लाक अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। वे लगातार किसानों की मांगों को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं एवं किसानों की मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार कांग्रेस की सरकार आएगी और किसानों की हर समस्या का समाधान करेगी। किसान परेशान है, उन्हें समय पर खाद, बीज उपलब्ध नहीं होता है। किसान ठगा जा रहा है, लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों की हर समस्या का समाधान कराएंगे।

Exit mobile version