रिटायर्ड होने के बाद जिला रोजगार अधिकारी भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया स्वागत

आष्टा। लम्बे समय तक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सीहोर, भोपाल, देवास, जशपुर नगर (छग) में जिला रोजगार अधिकारी के रूप में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हुए आष्टा तहसील के ग्राम बेदाखेड़ी के मूलनिवासी कुमेरसिंह मालवीय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भाजपा में आये मप्र भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंदौर के प्रभारी राघवेंद्र गौतम की प्रेरणा से भोपाल प्रदेश कार्यालय में कुमेरसिंह मालवीय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्तिथि में भाजपा में शामिल हुए कुमेरसिंह मालवीय का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने स्वागत कर बधाई दी। भाजपा में शामिल हुए सेवानिवृत्त जिला रोजगार अधिकारी कुमेर सिंह मालवीय ने बताया कि उनकी सेवा अवधि 43 वर्ष 2 माह 11 दिन की रही। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने भाजपा को सेवा का माध्यम के रूप में चुना है।

Exit mobile version